Monday, January 17, 2022

निःशुल्क नेत्र रोग जांच शिविर में 76 मरीजों का चेकअप

#आप्रेशन


हेतु चयनित 12मरीजों के होंगे निःशुल्क आप्रेशन 

गोलूवाला| परम पिता शाह सतनाम सिंह जी महाराज के पावन अवतार माह के उपलक्ष्य में डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाए जा रहे 137 मानवता भलाई कार्यों के तहत शाह सतनाम जी सार्वजनिक अस्पताल श्रीगुरूसरमोड़िया में रविवार को लगाए गए निःशुल्क नेत्र रोग जांच शिविर में 76 मरीजों की आंखों की जांच निःशुल्क की गयी। जिसमें से 12 मरीजों का चयन आंखों में सफेदमोतिया के आप्रेशन हेतु किया गया जिनके आप्रेशन निःशुल्क किये जाएगें। इस शिविर में अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डाँ.गीतिका गुलाटी व उनकी टीम ने निःशुल्क सेवाएं दी। इधर अस्पताल में गत 15 जनवरी से 31 जनवरी तक दी जा रही निःशुल्क चिकित्सक परामर्श सेवाओं के तहत पिछले तीन दिनों में सैंकड़ों मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क चिकित्सा परामर्श दिया गया। 


बेअदबी केस breaking : डेरा आश्रम पहुंचे बड़े नेता बेअदबी केस बारे दिया ब...