This is My my Humanity News based News platform. here I upload al most humanity some other news
Thursday, September 30, 2021
भट्टू के गांव जांडवाला में टूटा सेमनाला,
सैकड़ों सेवादारों ने प्रशासन के साथ मिलकर भरी दरार
शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग ने डूबने से बचाया गाँव
भट्टू। ‘‘जीना तो है उसी का, जिसने ये राज जाना। है काम आदमी का औरों के काम आना।’’ इन पंक्तियों को डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी हर कदम पर सार्थक सिद्ध कर रहे हैं। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा दिखाए गए मानवता भलाई के मार्ग पर ये लोग निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। इसी क्रम में फतेहाबाद के भट्टू ब्लॉक के गांव जांडवाला में सेम नाला टूटने पर गाँव पर डूबने का खतरा पैदा हुआ। जैसे ही ये बात सेवादारों को पता चली तो वे सैकड़ों की संख्या में तुरंत मौके पर पहुंचे और प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कड़ी मशक्कत के बाद सेम नाले में आई हुई दरार को भर दिया और गांव को डूबने से बचा लिया।
जानकारी के अनुसार भट्टू के गांव जांडवाला से होकर बहने वाले सेम नाले में वीरवार को अचानक दरार आने पर टूट गया। देखते ही देखते पानी के तेज बहाव के चलते खेतों में पानी भर गया। स्थिति इस कदर बिगड़ गई कि पानी खेतों से होकर गांव की ओर बढ़ने लगा था। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और कर्मचारी दरार भरने में जुट गए। लेकिन बात नहीं बनी। तभी डेरा सच्चा सौदा की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के सेवादारों को जैसे ही इस बारे में पता चला तो ब्लॉक के जिम्मेवारों के साथ सैकड़ों सेवादार मौके पर पहुंचे और प्रशासन के साथ मिलकर सेमनाले में आई दरार को भरने के कार्य में जुट गए। सेवादारों के बेमिसाल ज़ज्बे और बुलंद हौंसलों की बदौलत कुछ घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद पानी के तेज बहाव के बीच दरार को मिट्टी के कट्टों और लोहे की जाली की मदद से भर दिया गया। तब जाकर प्रशासन और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। इस पर ग्रामीणों और स्थानीय प्रशासन ने डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों का तहेदिल से धन्यवाद किया।
Wednesday, September 29, 2021
अलवर । डेरा सच्चा सौदा सिरसा सेवादार ने श्वान की देखभाल कर अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया। जानकारी के अनुसार अलवर शहर निवासी प्रेमी संजय गंगावत इन्सां ने अपने घर के पास एक कुत्तिया को देखा। कुत्तिया ने कुछ समय पहले ही बच्चों को जन्म दिया था जिसके कारण वह कमजोर हो गई और दर्द से कराह ही थी। प्रेमी संजय इन्सां से उसकी पीड़ा देखी नहीं गई और इसके चलते उसने उसे दूध में दलिया बनाकर खिलाया। इस कार्य को जिसने भी देखा सभी ने सरहाना की।
जरूरतमंद को प्लाज्मा दान
अलवर । डेरा सच्चा सौदा सरसा के सेवादार ने प्लाज्मा डोनेट कर एक मरीज के इलाज में सहयोग किया। जानकारी के अनुसार बरखेड़ा निवासी शिवदयाल के इलाज के लिए चिकित्सकों की ओर से प्लाज्मा की आवश्यकता जताई गई। सूचना मिलने पर अपने पूज्य गुरु डॉक्टर संत गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए अर्जुन इन्सां व अजय पाल इन्सां सोनिया अस्पताल अलवर पहुंचे। डॉक्टर द्वारा एक यूनिट की मांग होने पर अजय ने प्लाज्मा डोनेट किए। मरीज शिवदयाल के पिता ने इसके लिए डेरा सेवादारों व पूज्य गुरुजी का कोटि-कोटि आभार जताया।
जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरण
public voice24
संगरिया । नामचर्चा घर
में आयोजित ब्लॉकस्तर की नामचर्चा में ब्लॉक की साध-संगत द्वारा एक दिन का
व्रत रखकर लगभग 8 जरूरतमंद परिवारों को राशन बांटा गया। ब्लॉक भंगीदास
कृष्ण सोनी इन्सां ने बताया कि आज संगरिया नामचर्चा घर में प्रात: 10 से
11 बजे तक नाम चर्चा का आयोजन किया गया व इस दिन पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत
राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा से साध-संगत द्वारा 1 दिन का
उपवास रखकर फूड बैंक के माध्यम से अति जरूरतमंद 8 परिवारों को राशन वितरित
किया गया। नाम चर्चा के दौरान ब्लाक भंगीदास कृष्ण सोनी इन्सां ने पूज्य
गुरू जी के पावन मार्गदर्शन में डेरा
सच्चा सौदा द्वारा किए जा रहे मानवता भलाई के 135 कार्यों में साध-संगत बढ़
को चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर 45 मेंबर कमेटी सेवादार
बहने शकुंतला इन्सां, चंद्रमुखी इन्सां, 15 मेंबर कमेटी सेवादार भोला सिंह
इन्सां, सुभाष इन्सां, लालचंद इन्सां, विजय सचदेवा इन्सां, पूरन चंद
इन्सां, यादविंदर इन्सां, केवल कृष्ण चिलाना इन्सां, राज ओमप्रकाश बुडानिया
इन्सां, संजय इन्सां आदि मौजूद थे।


