Sunday, September 26, 2021

डेरा प्रेमियों ने ग्रामीण क्षेत्र में संकट की घड़ी में पहुंचकर बचाई लोगों की जान, नहर में आई दर को किया बंद

नाथूसरी चोपटा । डेरा सच्चा सौदा के गुरू जी की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए एक बार फिर डेरा सच्चा सौदा की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग फरिश्ता साबित हुई। दरअसल चोपटा क्षेत्र से गुजरने वाले हिसार घग्गर मल्टीपरपज ड्रेन शनिवार को गांव शाहपुरिया के पास टूट गई थी। ग्रामीणों के प्रयासों के बावजूद दरार भरी नहीं जा सकी। इस दौरान तेज बहाव के चलते पानी खेतों से होते हुए गाँव शाहपुरिया के आबादी वाले क्षेत्र तक पहुंच गया। इसके पश्चात प्रशासन को सहयोग देने के लिए देर शाम डेरा सच्चा सौदा की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के सैंकड़ों सेवादार मौके पर पहुंचे व प्रशासन कर्मियों के साथ दरार भरने में जुट गए। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आखिर डेरा अनुयायियों ने रविवार को दरार को भर दिया, तब जाकर ग्रामीणों और प्रशासन ने राहत की सांस ली।

इससे पूर्व रविवार सुबह उपायुक्त अनीश यादव ने मौके पर पहुंचकर दरार भरने में जुटे डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों और प्रशासन कर्मियों का हौंसला बढ़ाया और उनके कार्य की सराहना की।  इसके साथ ही ग्रामीणों ने भी डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों का आभार व्यक्त किया।            

No comments:

Post a Comment