Saturday, September 25, 2021

सिरसा के पास एक गांव में नहर में आई दरार, एक आवाज पर पहुंचे सैकड़ों सच ...

शक्कर मदोरी, शाहपुरिया और तरकांवाली में पानी भरने का मंडरा रहा था खतरा
शाहपुरियां के पास सेमनाले में दरार को भरने में जुटे शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के सैंकड़ों सेवादार
नाथूसरी चोपटा। डेरा सच्चा सौदा की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग एक बार फिर मुश्किल में फंसे लोगों की मदद के लिए फरिश्ता बनकर पहुंची। दरअसल चोपटा क्षेत्र से गुजरने वाले हिसार घग्गर मल्टीपरपज ड्रेन सेमनाले में शनिवार को गांव शाहपुरिया के पास टूट गया। ग्रामीणों के प्रयासों के बावजूद दरार भरी नहीं जा सकी। इस दौरान तेज बहाव के चलते पानी खेतों से होते हुए गाँव शाहपुरिया के आबादी वाले क्षेत्र तक पहुंच गया। इसके पश्चात प्रशासन को सहयोग देने के लिए देर शाम डेरा सच्चा सौदा की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के सैंकड़ों सेवादार मौके पर पहुंचे व प्रशासन कर्मियों के साथ दरार भरने में जुट गए। समाचार लिखे जाने तक यह कार्य युद्ध स्तर पर जारी था।
जानकारी के अनुसार गांव शाहपुरिया के पास सेमनाले में दरार आ गई, जिससे वहां पर सैकड़ों एकड़ में खड़ी ग्वार, बाजरे, नरमे, कपास की फसल जलमग्न हो गई। किसान दीवान चंद, धोलू राम के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे सेम नाले में दरार आ गई थी। जिसको ग्रामीण व किसानों अपने स्तर पर पाट दिया था। लेकिन पानी के तेज बहाव के चलते शनिवार देर सायं एक बार फिर सेम नाला पीछे शाहपुरिया के पास से टूट गया। ग्रामीणों के प्रयासों के बावजूद जब दरार को भरा नहीं जा सका तो प्रशासन ने डेरा सच्चा सौदा प्रबंधन से सेम नाले में आई दरार को भरने में मदद का आग्रह किया। इस पर डेरा सच्चा सौदा प्रबंधन तुरंत शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के सैकड़ों सेवादारों को मौके पर लेकर पहुंचा। सेवादारों ने मौके पर पहुंचते ही दरार को भरने का काम शुरू कर दिया।

No comments:

Post a Comment