माता रामकौर इन्सां बनी शरीरदानी, बेटी, बहूओं ने दिया अर्थी को कंधा
कैथल डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी न सिर्फ जीते जी बल्कि इस जहां से रूखस्त होने के बाद भी इन्सानियत के काम आते हैं। इसी क्रम में ब्लॉक चीका मंडी के गांव खरौदी में माता रामकौर इन्सां पत्नी स्व. मुकन्द इन्सां के मरणोपरांत उनकी पार्थिव देह मेडिकल रिसर्च हेतु वैंकंठश्वरा इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस सेंटर को दान की गई। जानकारी देते हुए छोटे बेटे अमरदास इन्सां 15 मैंबर ने बताया कि पूज्य गुरु की पावन प्रेरणा पर चलते हुए उन्होंने अपनी माता की अन्तिम इच्छा अनुसार उनकी पार्थिव देह मेडिकल रिसर्च के लिए दान कर दी।इसके साथ ही सामाजिक बुराइयों
को तोड़ते हुए माता रामकौर इन्सां बेटी तथा बहूओं ने उनकी अर्थी को कंधा
दिया। शरीरदानी माता रामकौर इन्सां अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़कर गई
हैं, जिसमें चार बेटे, एक बेटी व पोते-पोतियों शामिल हैं। इस मौके पर डेरा
सच्चा सौदा सरसा से 45 मैंबर संदीप अन्नू, धर्मवीर इन्सां, जोगिन्द्र
इन्सां, राजेन्द्र इन्सां, दारा इन्सां, 45 मैंबर बहन रेणू इन्सां, शाह
सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के सेवादार सहित साध-संगत मौजूद
रही।

No comments:
Post a Comment