Wednesday, September 29, 2021

dera humnity work
समाज की रीत के विपरीत बेटियों व पौत्रियों ने दिया अर्थी को कंधा
जैतसर। डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरू
जी इन्सां द्वारा बेटियों को सामान हक दिलवाने के लिए समाज की रीत के विपरीत नये आयाम स्थापित किए है। जिसके चलते बेटियां अपने परिजनों को कंधा देने का हक पाने में सफल रही है। आज इसी कड़ी में गांव के 105 वर्षीय प्रहलाद राम के स्वर्गवासी होने पर उनकी बेटियों, पौत्रियों ने कंधा देकर अपना फर्ज अदा किया।
राजकीय औषधालय के वरिष्ठ कंपाउंडर कोजारात गरूड़ा उर्फ अच्छा राम इन्सां व भोमाराम गरूड़ा इन्सां, अहदाबाद स्टेशन के निदेशक सीआर गरूड़ा के पिता प्रहलाद राम गरूड़ा का मंगलवार को स्वर्गवास हो गया। जिनका अंतिम संस्कार सायं को स्थानीय कल्याण भूमि में किया गया। इस दौरान अर्थी को कंधा देने की बारी आई तो अपने परिजनों के साथ बेटियों व पौत्रियों ने भी कंधा दिया। प्रहलाद अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए है।

No comments:

Post a Comment