Wednesday, September 29, 2021

https://publicvoice24news.blogspot.com/
public voice24
 जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरण
संगरिया । नामचर्चा घर में आयोजित ब्लॉकस्तर की नामचर्चा में ब्लॉक की साध-संगत द्वारा एक दिन का व्रत रखकर लगभग 8 जरूरतमंद परिवारों को राशन बांटा गया। ब्लॉक भंगीदास कृष्ण सोनी इन्सां ने बताया कि आज  संगरिया नामचर्चा घर में प्रात: 10 से 11 बजे तक नाम चर्चा का आयोजन किया गया व इस दिन पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा से साध-संगत द्वारा 1 दिन का उपवास रखकर फूड बैंक के माध्यम से अति जरूरतमंद 8 परिवारों को राशन वितरित किया गया। नाम चर्चा के दौरान ब्लाक भंगीदास कृष्ण सोनी इन्सां ने पूज्य गुरू जी के पावन मार्गदर्शन में डेरा सच्चा सौदा द्वारा किए जा रहे मानवता भलाई के 135 कार्यों में  साध-संगत बढ़ को चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर 45 मेंबर कमेटी सेवादार बहने शकुंतला इन्सां, चंद्रमुखी इन्सां, 15 मेंबर कमेटी सेवादार भोला सिंह इन्सां, सुभाष इन्सां, लालचंद इन्सां, विजय सचदेवा इन्सां, पूरन चंद इन्सां, यादविंदर इन्सां, केवल कृष्ण चिलाना इन्सां, राज ओमप्रकाश बुडानिया इन्सां, संजय इन्सां आदि मौजूद थे।

1 comment: