भोला राम इन्सां का पार्थिव शरीर मेडीकल रिसर्च के लिए दान
उनके बेटे राज कुमार ब्लॉक भंगीदास और गुरचरन सिंह की ओर से उनकी इच्छा अनुसार मृत देह सरकारी मैडीकल कॉलेज बारामुल्ला जम्मू&कश्मीर को दान दी गई। उनके साथी मास्टर जीत सिंह इन्सां ने बताया कि भोला राम ने सन् 1977 में पूजनीय परम पिता शाह सतनाम सिंह जी महाराज से नाम की अनमोल दात प्राप्त की और तब से ही लंगर समिति में सेवा करते आ रहे थे। परिवार ने पूज्य गुरू संत डॉ- गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं के तहत बेटा&बेटी एक समान पर चलते हुए भोला राम इन्सां की मृत देह को उनकी बेटियां सुनीता रानी इन्सां और अनीता रानी इन्सां ने कंधा दिया। फूलों से सजी एंबुलेंस के द्वारा फूलों की वर्षा करते हुए शरीरदान&महादान के नारे लगाकर मृत देह को नम आंखों से विदाई दी। इस मौके शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैलफेयर फोर्स विंग के सेवादारों ने ‘शरीरदानी भोला राम इन्सां अमर रहे’ के नारे लगाए।
No comments:
Post a Comment