जरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी में किया सहयोग
रादौर। यूथ वीरांगना संस्था की सदस्यों ने शनिवार को ईंट भट्ठा की एक प्रवासी विधवा महिला मजदूर की बेटी की शादी में हजारों रुपए का जरूरत का सामान देकर उसकी मदद की। इस अवसर पर वीरांगनाओं ने बताया कि संस्था सदस्यों द्वारा अनेक समाज भलाई के कार्य किए जाते हैं जैसे जरूरत मंद बच्चों को शिक्षित करना व उन्हें शिक्षण सामग्री मोहिया करवाना, नशे के खिलाफ रैली निकालकर लोगों को जागरूक करना, लड़कियों के सिलाई सेंटर खोलकर सिलाई सिखाना, जरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी में जरूरत अनुसार मदद करना और इसी के तहत आज उन्होंने गांव धोडंग के ईंट भट्टा के प्रवासी मजदूर विधवा महिला ललतेश की बेटी की शादी में हजारों रुपए का जरूरत का सामान देकर उसकी मदद की। जिसमे 1 दिवान बेड , 2 गद्दे, 1 जोड़ी कानो की बालिया, 1 जोड़ी चुगती, 1 सिलाई मशीन, 1 साड़ी, 2 सूट, अटेची बेग, 1 प्रेस, 1 पंखा, 2 बिस्तरें,1 मेज 4 कुर्सी, 11 सुठ जिसमे 5 लड़के के, 1 प्रेसर कुकर, 1 छोटा कम्बल व 20 किलो आटा देकर उसकी मदद की।

No comments:
Post a Comment